Delhi की तीसरी महिला सीएम बनेंगी Atishi, सुषमा-शीला संभाल चुकी हैं जिम्मेदारी

By रितिका कमठान | Sep 17, 2024

आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक हो चुकी है। इस बैठक में आतिशी के नाम पर नए मुख्यमंत्री के तौर पर मुहर लग चुकी है। अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। वो दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही है, जो सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने जा रही है। उनसे पहले ये उपलब्धि बीजेपी की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला दीक्षित हासिल कर चुकी थी। दोनों ही नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है।

गौरतलब है कि आतिशी अन्ना आंदोलन के दौरान से ही संगठन में काफी सक्रिय रही है। ऐसे में पार्टी में उनकी पकड़ भी काफी मजबूत है। वहीं जब से आबाकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल जेल गए हैं, तभी से वो लगातार सरकार का मोर्चा संभाल रही है। बता दें कि पंजाबी राजपूत परिवार से आने वाली आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हैं।

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: Sikkim में बन रही है 9000 करोड़ की नई रेल लाइन, Tourism से लेकर Strategic Connectivity तक आयेगा बड़ा बदलाव

Election Commission से बातचीत करें दल, सड़कों पर प्रदर्शन से हल नहीं: Chirag Paswan

High Court के आदेश पर OSD पर CBI कार्रवाई, अमृतसर में बोले सचिन पायलट सामने आए सच

BSE Sensex में 1,045 अंकों की भारी गिरावट, Nifty भी 22,230 से नीचे फिसला