आतिशी ने किया लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज का दौरा, बोलीं- अब हमारा फोकस एमसीडी स्कूलों पर

By अंकित सिंह | Jun 20, 2023

शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोमवार को यूसीएल के नेतृत्व के साथ संभावित साझेदारी पर चर्चा करने के लिए यूनाइटेड किंगडम में यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन (यूसीएल) का दौरा किया, जिसमें दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों और स्कूल प्रशासकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमेशा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता रही है। दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब हमारा फोकस एमसीडी स्कूलों पर है और उनमें शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाना हमारी प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें: Sakshi Murder Case | साहिल खान की पुलिस कस्डटी कोर्ट ने बढ़ाई, साक्षी के पिता ने किए बड़े खुलासे, आप नेता आतिशी ने समाज पर खड़े किए सवाल

यूसीएल की यात्रा के दौरान, आतिशी के साथ दिल्ली के शिक्षा सचिव और एमसीडी के शिक्षा निदेशक, साथ ही राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), दिल्ली के एक वरिष्ठ संकाय सदस्य भी थे। अधिकारियों ने बताया कि यूसीएल और दिल्ली सरकार की साझेदारी से एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों को कक्षा में बेहतरीन शैक्षिणिक और अध्यापन पद्धति का अपनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि आतिशी के विश्वविद्यालय का दौरा करने का उद्देश्य यूसीएल नेतृत्व के साथ संभावित साझेदारी पर चर्चा करना, एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों और प्रशासकों की क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करना है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप