Atishi ने दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta को लिखी चिट्ठी, दिलाई PM Modi के वादे की याद

By रितिका कमठान | Mar 07, 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक चिट्ठी लिखी है। दिल्ली में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी से विधायक आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी है। ये चिट्ठी महिला दिवस से पहले लिखी गई है, जिसके पीछे कारण भी अहम है।

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आठ मार्च को होने वाले महिला दिवस के दिन दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि आएगी, जिसका मैसेज उन्हें मोबइल में दिखने को मिलेगा। आतिशी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि रेखा गुप्ता को उन्होंने दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से ये चिट्ठी लिखी है। 

उन्होंने कहा कि आपको याद दिला दूं कि 31 जनवरी 2025 को पीएम मोदी ने द्वारका स्थित एक रैली में दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में ही 2500 रुपये महिलाओं को देने की योजना पास की जाएगी। महिला दिवस से महिलाओं के खाते में राशि आना शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम