ATP Finals 2025: वर्ल्ड नंबर वन कार्लोस अल्कारेज़ को हराकर सिनर ने जीता खिताब

By Ankit Jaiswal | Nov 17, 2025

ट्यूरिन में इस साल की सबसे चर्चित टेनिस भिड़ंत का आखिरी अध्याय रविवार को खत्म हुआ, जहां यानिक सिनर ने एक बार फिर अपने घरेलू दर्शकों के सामने कमाल दिखा दिया हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, सिनर ने वर्ल्ड नंबर वन कार्लोस अल्कारेज़ को 7-6 (4), 7-5 से हराकर एटीपी फाइनल्स 2025 का खिताब जीत लिया हैं। यह इस साल दोनों के बीच छठी भिड़ंत थी और एक बार फिर कोर्ट पर “सिनकाराज़” राइवलरी देखने लायक रही हैं।

दोनों खिलाड़ियों की राइवलरी इस समय पुरुष टेनिस की सबसे चर्चा में रहने वाली कहानी बन चुकी है। इस साल फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन तीनों ग्रैंड स्लैम फाइनल इन्हीं दोनों के बीच खेले गए हैं। फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में अल्कारेज़ ने जीत हासिल की, जबकि विम्बलडन में सिनर ने शानदार वापसी की थी। इसके अलावा इटैलियन ओपन और सिनसिनाटी ओपन में भी दोनों की भिड़ंत हुई थी, जहां अल्कारेज़ विजयी रहे थे।

मैच के बाद सिनर ने कहा कि इतनी बड़ी जीत को अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने हासिल करना उनके लिए बेहद खास है। वहीं अल्कारेज़ ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अगले साल भी सिनर के खिलाफ और बड़े मुकाबलों के लिए तैयार हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले सालों में भी उनके बीच ऐसे कई शानदार मैच देखने को मिलेंगे।

पहले सेट में सिनर ने एक अहम सेट पॉइंट को बचाते हुए टाईब्रेक में बढ़त बनाई। अल्कारेज़ ने बीच मैच में थाइ की स्ट्रैपिंग भी कराई, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे उनके खेल पर खास असर नहीं पड़ा। दूसरे सेट में अल्कारेज़ ने शुरुआत में ब्रेक लिया, लेकिन सिनर ने लगातार पॉइंट जीतकर मैच का रुख पलट दिया और आखिर में निर्णायक ब्रेक हासिल कर मैच जीत लिया हैं।

इस जीत के साथ सिनर की एटीपी फाइनल्स में लगातार 10 जीत पूरी हो चुकी हैं और वह पिछले 31 इनडोर हार्ड कोर्ट मैचों में अपराजित हैं। वहीं डबल्स फाइनल में हारी हेलियोवारा और हेनरी पैटन ने जो सैलिसबरी और नील स्कुप्स्की को 7-5, 6-3 से हराकर खिताब जीता हैं।

प्रमुख खबरें

Netflix पर आ रही Saif Ali Khan की Kartavya, एक्टर बोले- यह मेरे करियर का बेस्ट रोल

Kannada Cinema के एक्टर दिलीप राज नहीं रहे, 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक ने ली जान

TMC नेता Sujit Bose गिरफ्तार, ED का सवाल- Lockdown में रेस्टोरेंट ने कैसे कमाए 1.11 करोड़?

Suvendu Adhikari का मास्टरस्ट्रोक: Mamata के गढ़ Bhabanipur को चुना, Nandigram सीट छोड़ी