सोनिया, राहुल की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए किया गया हमला, कांग्रेस लड़ेगी और विफल करेगी: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ईमानदारी तथा प्रतिष्ठा की धूमिल करने के मकसद से ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि पीएमएलए अदालत ने अभी तक ईडी की शिकायत (या आरोप पत्र) का संज्ञान नहीं लिया है।’’ उन्होंने दावा किया कि बुनियादी बात यह है कि पैसे का कोई लेन-देन नहीं है।

चिदंबरम का कहना था, ‘‘पैसे के बिना ‘अपराध की कमाई’ नहीं होती, ‘अपराध की आय’ के बिना, कोई धनशोधन नहीं होता है। धनशोधन हुए बिना ईडी का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ईमानदारी और प्रतिष्ठा को निशाना बनाने के लिए सत्ता का खुला दुरुपयोग किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस मामले के तथ्यों से यह स्पष्ट है कि ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है।’’

चिदंबरम ने इस बात पर जोर दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर इस राजनीतिक हमले का विरोध करेगी, लड़ेगी तथा इसे नाकाम करेगी। उन्होंने कि इस मामले में सत्य की जीत होगी और न्याय होगा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कथित तौर पर 988 करोड़ रुपये के धनशोधन के लिए यहां एक विशेष अदालत में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

प्रमुख खबरें

Sun Transit 2026: 15 जून से 6 राशियों को मिलेगा New Start, सूर्य देव बदलेंगे भाग्य

Bundelkhand Expressway पर भीषण हादसा, Jalaun में डंपर और मजदूरों की DCM में टक्कर, कई गंभीर

Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज