Sun Transit 2026: 15 जून से 6 राशियों को मिलेगा 'New Start', सूर्य देव बदलेंगे भाग्य

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 14, 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर करना महत्वपूर्ण माना जाता है। कल यानी 15 जून, सोमवार को सूर्य देव बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का संबंध आत्मा और तेज से माना गया है और मिथुन राशि सोच-संबंध का कारक माना गया है। 

इस गोचर का खास प्रभाव बातचीत के तौर-तरीकों, नए समझौतों और जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता व्यक्ति के अंदर आ जाती है। 

इस गोचर से तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर जीवन में किसी भी चीज की नई शुरुआत जैसा साबित हो सकता है। यह समय किसी के लिए मान-सम्मान की सीढ़ी चढ़ने का समय है, तो कुछ के लिए पुरानी उलझनों और समस्याओं से छुटकारा पाने का है। आइए आपको बताते हैं तुला से मीन पर सूर्य के गोचर से क्या प्रभाव होगा।

तुला राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों का भाग्य करवट लेने जा रहा है। नौवें घर में सूर्य आपको लंबी यात्राओं पर ले जा सकते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। पढ़ाई-लिखाई या फिर कुछ नया सीखने के लिए यह सबसे बेहतरीन रहने वाला है। पिता या घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, उनके शब्द आपके लिए मार्गदर्शन बनेंगे। कुछ नया करने की सोचें, भाग्य पूरी तरह आपके साथ रहने वाला है। अपनी सोच को बड़ा रखें, रिजल्ट आपको बड़े रहेंगे। 

उपाय- अपने गुरुओं और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही काम की शुरुआत करें।

वृश्चिक राशि

इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को काफी संभलकर चलना हैं। आठवें घर में सूर्य का होना मतलब अचानक से कुछ चीजें बदल सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि पैसा किसी गलत जगह न फंस जाए, इस बात का ध्यान रखें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने किसी भरोसेमंद इंसान से सलाह जरुर लें। इस अवधि में धैर्य बनाए रखें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें, यही आपको मुश्किलों से बचाएगा। रिस्क लेने से बचें, शांति से अपना काम करें।

उपाय: अपनी भावनाओं को संतुलित रखें और जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।

धनु राशि

सूर्य देव का मिथुन राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों का रिश्तों का घर यानी सातवां घर अब एक्टिव हो रहा है। पार्टनर के साथ अगर कोई बात मन में दबी हुई है, तो उसको आप बाहर निकाल दें, पर लड़कर नहीं, प्यार से सब हैंडल करें। ईमानदारी से बातचीत करेंगे, तो रिश्ते और गहरे होंगे। अहंकार को घर के बाहर ही छोड़कर जाएं। पार्टनर के साथ समय बिताने का सही मौका है, तो उसे बिल्कुल न छोड़ें। आपकी सूझ-बूझ ही रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे।

उपाय: पार्टनर के साथ किसी भी तरह के अहंकार के टकराव से बचें और संवाद को खुला रखें।

मकर राशि

इस अवधि में आपके दुश्मन या आपके काम में जो बाधाएं थीं, वे अब सामाप्त होने वाली है। सूर्य देव आपके छठे घर में जीत दिलाने आ रहे हैं। आप अपने कार्य एकदम मजे में पूरा कर लेंगे। बस अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, अपनी दिनचर्या को फिक्स कर लें। अनुशासन से रहेंगे तो आपको काफी ताकत मिलेगी। कोई भी चुनौती आपको छोटी लगेगी। खुद पर भरोसा रखें और अपने काम को पूरा मन से करें।

उपाय: अपनी दिनचर्या को नियमित करें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की रचनात्मकता का कोई मुकाबला नहीं है। यदि आप अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करेंगे, तो सफलता पक्की है। जो विद्यार्थी काफी समय से पढ़ाई कर रहे हैं, तो उनके लिए यह समय उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। 

अपनी काबिलियत पर नाज करें, घमंड न पालें। मेहनत पर विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहे हैं। मनपसंद काम में समय बिताकर आप काफी खुश रहेंगे, कुछ नया सीखने के लिए यह समय काफी अच्छा है। 

उपाय: नई चीजें सीखने में अपना समय लगाएं और उत्पादक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें।

मीन राशि

इस दौरान आपका पूरा ध्यान घर-परिवार और अपनों की सुख-सुविधाओं पर रहने वाला है। घर से जुड़ी किसी भी बड़ी बात पर चर्चा हो सकती है। जो भी फैसला लें, अपनों की बात को भी अहमियत दें।

कभी-कभार घर की छोटी-छोटी खुशियों में ही पूरा सुकून छिपा होता है। आप परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें। अपने घर में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए को कोशिश करें।

उपाय: परिवार के साथ सामंजस्य बिठाकर रखें और बड़ों का आदर करें।

प्रमुख खबरें

Kerala की लड़ाई Delhi तक आई! Rahul Gandhi के बयान से Congress-CPM में घमासान, BJP ने ली चुटकी

Bundelkhand Expressway पर भीषण हादसा, Jalaun में डंपर और मजदूरों की DCM में टक्कर, कई गंभीर

Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज