मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला ‘सुनियोजित साजिश’ का हिस्सा: कपिल मिश्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला एक ‘‘सुनियोजित साजिश’’ के तहत ‘‘सुनियोजित तरीके’’ से अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी एक ‘‘पेशेवर अपराधी’’ है जिसका गंभीर अपराधों का इतिहास रहा है।

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है। उनकी शारीरिक चोटें गंभीर हैं और वह सदमे में हैं।’’ मंत्री ने दावा किया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और तस्करी सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था। आरोपी ने उनके आवास की रेकी की थी और उसके फोन से मिले दो वीडियो इस बात को साबित करते हैं।’’ मुख्यमंत्री पर बुधवार को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका