टेक्सास में नौसैन्य अड्डे पर हुआ हमला ‘आतंकवाद से जुड़ा’ है: एफबीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

कॉर्पस क्रिस्टी (अमेरिका)। अमेरिका में टेक्सास के नौसैन्य हड्डे पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच ‘‘आतंकवाद से जुड़े’’ मामले के तौर पर की जा रही है। इस हमले में एक नाविक घायल हो गया और हमलावर की मौत हो गई। एफबीआई ने बृहस्पतिवार को यह कहा। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य वायु स्टेशन-कॉपर्स क्रिस्टी में यह गोलीबारी बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा छह बजे हुई। बंदूकधारी ने एक वाहन में सवार होकर नौसैन्य अड्डे के द्वार से तेजी से घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने समय पर अवरोधक लगा कर उसे रोक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद हमलावर कार से उतरा और उसने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें नौसेना का एक नाविक घायल हो गया।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बंदूकधारी मारा गया। एफबीआई के विशेष एजेंट लियाह ग्रीव्स ने बृहस्पतिवार दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एजेंसी इस गोलीबारी की ‘‘आतंकवाद संबंधी घटना’’ के रूप में जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोाशिश की जा रही है कि इसमें और कौन शामिल है। ग्रीव्स ने कहा, ‘‘हमें विश्वास हो गया कि नौसैन्य वायु स्टेशन कॉर्पस क्रिस्टी में हुई घटनाआतंकवाद से जुड़ी है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य, स्थानीय और संघीय सहयोगियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है। ग्रीव्स ने यह नहीं बताया कि इस हमले का कारण क्या हो सकता है या जांचकर्ता इस नतीजे पर कैसे पहुंचे कि यह आतंकवादी हमला था।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी