पश्चिम बंगाल की घटना को कलराज मिश्र ने बताया लोकतंत्र पर गहरा धब्बा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2019

देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ऊपर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हमला अत्यंत निंदनीय है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। मिश्र गुरुवार को देवरिया में अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। मिश्र ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर गहरा धब्बा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के कार्यक्रम को निरस्त कर देना भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दूषित मानसिकता का परिचायक है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में हिंसा के बाद EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोक

पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य के प्रभारी के रूप में जो जिम्मेदारियां भाजपा नेतृत्व ने उन्हें दी थीं उसे बखूबी निभाते हुए अब वह अपने देवरिया संसदीय क्षेत्र में आ गए हैं और यहां से प्रत्याशी बनाए गए रमापति राम त्रिपाठी के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक कर कमल निशान पर वोट लगाने हेतु मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे, Akhilesh Yadav का BJP पर वार, बोले- ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे

Chai Par Sameeksha: चढ़ने लगा सियासी पारा, BJP के तेवर से बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस!

Prajwal Revanna Scandal: पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पूरे घटनाक्रम पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, प्रज्वल रेवन्ना के विदेश भाग जाने पर क्या कहा?

Jammu and Kashmir : आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले ग्राम रक्षा गार्ड को सुपुर्द-ए-खाक किया गया