Goa Election 2022 | TMC नेता बाबुल सुप्रियो का दावा, चुनाव प्रचार के दौरान मुझ पर गुंडों ने किया हमला

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2022

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने रविवार को आरोप लगाया कि गोवा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उन पर गुंडों ने हमला किया था।टीएमसी नेता ने ट्विटर पर लिखा कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उन्होंने ट्वीट किया, “गोवा में एक स्थानीय पार्टी के एक गुंडे द्वारा एक तेज चोपर/ क्लीवर द्वारा हमला किया गया। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुंडे लगातार हमला कर रहे थे पीएसओ बार बार मुझे बचाने का प्रयार कर रहे थे।

 

 

गोवा विधानसभा का चुनाव 14 फरवरी को होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

प्रमुख खबरें

Muharram 2026: Ashura पर याद की जाती है Karbala की जंग, जानिए Imam Hussain के बलिदान की पूरी History

Prabhasakshi NewsRoom: जुबानी जंग के बीच तीसरे देश में India और Pakistan ने की गुप्त बातचीत

रिश्तों पर Samantha Ruth Prabhu का बड़ा बयान, Fans बोले- Sobhita को मिला करारा जवाब!

Teesta River Management पर China-Bangladesh में करार, PM Rahman और Li Qiang ने मिलाया हाथ