भाजपा पर हमला करते हुए कमलनाथ का तंज, मैं हिंदू हूं बेवकूफ नहीं, हम धर्म को इवेंट नहीं बनाते

By अंकित सिंह | May 30, 2022

मध्य प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर सियासी तापमान अब बढ़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच अब वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो चुका है। हाल में ही घटित हिंसा को लेकर कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि हिंदू हूं लेकिन बेवकूफ नहीं हूं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कमलनाथ ने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं लेकिन मैं बेवकूफ नहीं हूं। हम धर्म को अपनी राजनीति का आधार नहीं मानते। हम धर्म को इवेंट नहीं बनाते। हमारा धर्म हमारे परिवार का इवेंट होता है, यह राजनीति का इवेंट नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें: खेत में युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहे था लड़का, गांव वालों ने देखा और पीट-पीटकर मार डाला

इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण देने की बात करी कि 35 % देंगे, 30 % देंगे, कोर्ट में जाएंगे, सब बेकार की बातें। जो हुआ है आरक्षण जिला पंचायत में, जनपद पंचायत में, सदस्य जनपद पंचायत में वो 10 % है और कह रहे हैं हमने 30 % दे दिया। पंचायत चुनाव में सरकार ने ओबीसी को जिला पंचायत सदस्य की 11.2 % सीटें, जनपद अध्यक्ष की 9.5 % सीटें, सदस्य की 11.5 % सीटें और सरपंच की 12.5 % सीटें दी हैं। ओबीसी को 19 जिलों में पंचायत सदस्य के 0 पद, 28 जिलों में अध्यक्ष के 0 पद, 10 जिलों में सदस्य के 0 पद दिए हैं। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई