2 अरब मुसलमानों पर हमले स्वीकार नहीं... किस बात पर भड़क गए तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन?

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2023

राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि तुर्की विचार की स्वतंत्रता की आड़ में दुनिया भर के 2 अरब मुसलमानों के पवित्र मूल्यों पर हमलों के औचित्य को स्वीकार नहीं करेगा। राष्ट्रपति एर्दोगन ने न्यूयॉर्क में तुर्की अमेरिकी राष्ट्रीय संचालन समिति द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज कार्यक्रम में कहा कि हमारे लिए, ये कार्रवाई उकसावे वाली है जिसका उद्देश्य लोगों को भड़काना है।

इसे भी पढ़ें: तुर्किये को गर्व होगा, अगर भारत जैसा देश यूएनएससी का स्थायी सदस्य बने : एर्दोआन

राष्ट्रपति एर्दोगन ने आगाह किया कि हमले, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि आज मुख्य रूप से मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है, कल को विविध मूल, भाषाओं, संस्कृतियों और मान्यताओं के समूहों पर निर्देशित हो सकते हैं। कार्यक्रम में तुर्की अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए, तुर्की नेता ने यह भी कहा कि कुछ ऐसे हित समूह हैं जो तुर्की-अमेरिकी संबंधों में जहर घोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सच बोलकर और तुर्किये का प्रतिनिधित्व करके उन्हें रोक देंगे। तुर्किये-अमेरिका संबंधों की ओर मुड़ते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले समय में, तुर्किये साझा हितों के आधार पर अपने सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये