ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले, हिंद प्रशांत क्षेत्र, आर्थिक समझौते, एंथनी अल्बनीज संग किन मुद्दों पर हुई चर्चा, खुद PM मोदी से जानें

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय बैठक की। जिसके बाद दोनों देशों के नेताओं की तरफ से संयुक्त बयान जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भारत में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का स्वागत करता हूं। पिछले साल दोनों देशों ने प्रधानमंत्रियों के स्तर पर वार्षिक समिट करने का निर्णय लिया था प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की इस यात्रा से इस श्रृंखला शुभारंभ हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी टीमें हमारे दोनों देशों के बीच एक व्यापक आर्थिक समझौते पर काम कर रही। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी में सुरक्षा सहयोग एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमने आज हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Supreme Court Collegium को लेकर क्यों बढ़ रहा है विवाद? क्या चाहती है सरकार? क्या निकल सकता है हल?

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज ने कहा कि आज, पीएम मोदी और मैं हमारे महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने पर सहमत हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इस साल इसे अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे। 

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान