बुरहानपुर में आर्मी स्पेशल ट्रेन को उड़ाने की कोशिश? ट्रैक पर थे 10 डेटोनेटर्स, एक को किया गया गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सेना की विशेष ट्रेन की पटरियों पर डेटोनेटर लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, साबिर नाम के आरोपी ने रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर लगाए थे। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था। सेंट्रल रेलवे ने कहा कि रेलवे कर्मचारी शबीर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

यह घटना ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर वस्तुएं रखने की श्रृंखला में नवीनतम थी। इससे पहले यूपी के कानपुर और राजस्थान के अजमेर में भी ऐसी घटना हो चुकी है।  जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का अपने वरिष्ठ अधिकारी से छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने ट्रैक पर डेटोनेटर लगा दिया था। अभी यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह आरोपियों की शरारत है या कोई साजिश।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादियों के निशाने पर है Indian Railways! साजिश के तहत ट्रेनों को पटरी से उतारने की हो रही है कोशिशें, रेल हादसों की जांच के लिए कमेटी बनीं

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने से पहले इस पर कुछ भी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। कमल नाथ बहुत वरिष्ठ नेता हैं और कई बार मंत्री रह चुके हैं, उन्हें इस तरह के मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा