शराब के ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने का प्रयास, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2022

जींद (हरियाणा)। जिले के सरफाबाद गांव में शराब के ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की का प्रयास करने, नकदी लूटने और आगजनी के सिलसिले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित सेल्समैन राहुल से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर गंगाना गांव निवासी सुमित और उसके साथी दो गाड़ियों से पीड़ित के ठेके पर पहुंचे और बिना वजह पहले झगड़ा किया फिर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: चीन ने फसलों को सूखे से बचाने के लिए कृत्रिम वर्षा की योजना बनायी

उन्होंने बताया कि राहुल को सामान्य अस्पताल सफीदों में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने राहुल की शिकायत पर गंगाना गांव निवासियों सुमित, रिंकू, आशीष, सोनू, धर्मबीर, बिंद्र, दहराना गांव निवासी सोनू को नामजद कर ते हुए चार अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम, लूट, आगजनी तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में Indian Share Market से ₹7,443 करोड़ निकाले

Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी

Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत

Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब