कर रहा था युवती से बलात्कार का प्रयास, शोर मचाने पर हुआ फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

नोएडा। नोएडा में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती के साथ मंगलवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई है। पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती मंगलवार रात को सेक्टर 35 में रहने वाली अपनी भाभी के यहां से मिलकर बरौला गांव स्थित अपने घर लौट रही थी। जैसे ही युवती सेक्टर 51 के पास पहुंची, वहां सुनसान जगह पर एक युवक आया और उसे जबरन अंधेरे में ले गया तथा उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब युवती ने शोर मचाया तो वह उसे छोड़कर भाग निकला।

क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

क्या NSA बोल्टन को निकाला गया या फिर उन्होंने इस्तीफा दिया, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं