अशोक चव्हाण ने पूछा क्या विजय माल्या भाजपा में शामिल होने वाले हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2018

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का ‘बचाव’ करने की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या माल्या को भाजपा में शामिल किया जाएगा। गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ‘एक बार कर्जा नहीं चुकाने की वजह से विजय माल्याजी’ को ‘चोर’ कहना गलत होगा क्योंकि उन्होंने पिछले लगभग चालीस वर्ष तक नियमित रूप से कर्जे चुकाए थे।

चव्हाण ने भाजपा नेता के हालिया बयान को उनके पुराने बयान से भी जोड़ा है। पिछले साल गडकरी ने कहा था कि भाजपा में अपराधी भी उसी तरह सुधर जाते हैं जिस तरह से डकैत वाल्मीकि ऋषि वाल्मीकि बन गए और बाद में रामायण की रचना की। चव्हाण ने कहा, ‘‘यह माल्या को वाल्मीकि बनाने का प्रयास है।’’ 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल