केंद्र पर महबूबा ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- J&K को कमजोर करने का प्रयास कर रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केन्द्र पर जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया और लोगों से विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़े होने और संसदीय चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने का अनुरोध किया। श्रीनगर लोकसभा सीट पर आगा सैयद मोहसिन के पक्ष में प्रचार करते हुए मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चडूरा और खान साहिब में जन सभाओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि राज्य के लोग एकजुट रहें और अपनी पहचान पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए सामूहिक लड़ाई लड़ें।

महबूबा ने कहा कि नयी दिल्ली जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है। हम अपने विशेष दर्जे पर नयी दिल्ली के हमले का सामना कर रहे हैं। मेरी पार्टी बिना किसी समझौते के मूल मुद्दों पर हमेशा दृढ़तापूर्वक खड़ी रही है। हमारा पहले किया गया काम ही सत्यनिष्ठा का प्रमाणपत्र है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Vrindavan में Premanand Maharaj के आश्रम बाहर लापता किशोर के परिजनों का प्रदर्शन

Asian Games 2026 में Ishan Kishan ने पूरा किया 1000 T20I रन का आंकड़ा, बनाया खास रिकॉर्ड

राजनयिक संबंध नहीं रखने वाले देश का पायलट इजराइली उड़ानें संचालित नहीं कर सकता, फिर Omani Co-Pilot कैसे Flydubai Flight में आ गया?