'मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की हो रही कोशिश', Delhi Police पर सौरभ भारद्वाज का आरोप

By अंकित सिंह | Feb 05, 2025

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है। भारद्वाज ने कहा कि आप चुनाव को प्रभावित करने के लिए सुबह से यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड्स क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीब ग्रामीणों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। जहां-जहां आम आदमी पार्टी का गढ़ है, वहां-वहां मालवीय नगर एसीपी और SHO ये सब खुलेआम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'हम जीतने और सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे', दिल्ली में वोटिंग के बीच कांग्रेस का दावा

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय राजधानी के भविष्य को आकार देने में अपने वोट के महत्व को पहचानें। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपका वोट सिर्फ एक बटन नहीं है, यह आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यह हर परिवार को अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का अवसर है।’’

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस