Delhi Election 2025 Voting: बीच चुनाव दिल्ली के लोगों से अरविंद केजरीवाल ने कर दी अपील, मेरी सभी लोगों से विनती है...

दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर अदालत के निर्देश के बाद दर्ज की गई है और यह यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता के बारे में केजरीवाल की हालिया टिप्पणी और हरियाणा सरकार के खिलाफ उनके आरोपों से संबंधित है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है... जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर अदालत के निर्देश के बाद दर्ज की गई है और यह यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता के बारे में केजरीवाल की हालिया टिप्पणी और हरियाणा सरकार के खिलाफ उनके आरोपों से संबंधित है। केजरीवाल के खिलाफ कुरूक्षेत्र के शाहाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(ए) और 299 के तहत मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें: 'हम जीतने और सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे', दिल्ली में वोटिंग के बीच कांग्रेस का दावा
यमुना जल को लेकर विवाद दिल्ली की राजनीति में एक केंद्रीय मुद्दा बन गया है, केजरीवाल ने भाजपा शासित हरियाणा सरकार पर जानबूझकर पानी को दूषित करने का आरोप लगाया है।केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना के जरिए दिल्ली को मिलने वाले पानी में जहर मिला दिया है. केजरीवाल ने कहा था, डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) के इंजीनियरों को धन्यवाद, जिन्होंने इसे पकड़ लिया और पानी रोक दिया, यह दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाया। अगर वह पानी पीने के पानी में मिल जाता, तो सामूहिक नरसंहार हो जाता।
इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: 70 सीटों पर कल होगी वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उन्होंने कहा था कि भाजपा अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में "जहर" मिलाना चाहती है ताकि लोगों की मौत के लिए आप को दोषी ठहराया जा सके। इस मामले पर बीजेपी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को दो नोटिस भी जारी किए थे।
अन्य न्यूज़













