By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022
मैड्रिड, (एपी) बार्सिलोना ने हाल में टीम से जुड़ने वाले पियरे एमरिक ऑबमायेंग की हैट्रिक की मदद से स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में वेलेंसिया पर 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की। बार्सिलोना ने ऑबमायेंग को हाल में आर्सनल से लिया था और इस खिलाड़ी ने अपनी नयी टीम की तरफ से रविवार को अपना पहला गोल भी किया। ऑबमायेंग ने 23वें, 38वें और 63वें मिनट में गोल किये। बार्सिलोना की तरफ से अन्य गोल फ्रेंकी डि जोंग ने 32वें मिनट में किया। इस जीत से बार्सिलोना फिर से चौथे स्थान पर पहुंच गया है जो कि चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के लिये अंतिम स्थान है। मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड पांचवें स्थान पर है।