दिलीप घोष के पोलिंग एजेंट की हत्या मामले में एक्टिव हुई NIA, टीम पूर्व मेदिनीपुर के मोयना पहुंची

By अभिनय आकाश | May 18, 2024

भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के मामले की जांच के लिए एनआईए की एक टीम आज पूर्व मेदिनीपुर के मोयना पहुंची। मई 2023 में भुइयां का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। परिवार के सदस्यों ने मैना पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज़ कराई और फिर परिवार ने एनआईए जांच की मांग करते हुए कोलकाता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बता दें कि 15 मई की रात से लापता एक भाजपा कार्यकर्ता का शव गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में मिला। इसके बाद से एक नया विवाद पैदा हो गया और स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उसकी हत्या टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की है। 

इसे भी पढ़ें: दिलीप घोष के पोलिंग एजेंट का मिला शव, सत्ता बदले एक दशक बीत गया लेकिन नहीं बदला बंगाल के राजनीति का रक्त चरित्र

रॉय की मौत की खबर फैलने के तुरंत बाद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंतेश्वर पुलिस स्टेशन के सामने इकट्ठा होने लगे और हत्या का मामला दर्ज करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए परिसर का घेराव किया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रॉय की हत्या तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने की है और दावा किया कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह अपना जीवन समाप्त कर लें।

प्रमुख खबरें

AIIMS Bilaspur के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी President Droupadi Murmu

Donald Trump ने Ohio रैली में Republican जीत का दावा किया, AI और महंगाई बने चुनावी मुद्दे

BJP प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary ने सपा पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Gurugram में The Westerlies के निवासियों ने खामियों पर Builder के खिलाफ खोला मोर्चा