नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी के बोली दस्तावेज के अनुरोध प्रस्ताव को मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

नोएडा|  उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म सिटी के बोली दस्तावेज के अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) को शासन की मंजूरी मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार द्वारा निजी ऑपरेटरों से किराए पर ली गईं 550 बसें सोमवार से सड़कों पर उतरेंगी

अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अब शासन की मंजूरी के बाद यमुना प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है। बोली दस्तावेज सोमवार को यमुना प्राधिकरण के पोर्टल और एनआईसी की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

इन्हें 23 नवंबर से अपलोड कर आवेदन किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि आठ दिसंबर को दोपहर ढाई बजे बोली की प्रक्रिया होगी। इसके बाद नए साल में निर्माण शुरू हो जाएगा।दस हजार करोड़ रुपये की परियोजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर तीन चरणों में विकसित होगी।

इसमें 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। परियोजना का पहला चरण वर्ष 2024 में पूरा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण: दिल्ली ने ट्रक के प्रवेश पर प्रतिबंध को बढ़ाया, निर्माण कार्य पर लगी पांबदी हटाई गई

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-21 में 1000 हजार एकड़ में फिल्म सिटी बनेगी।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं