ऑडी इंडिया ने गुरुग्राम में फिर से शुरू की बिक्री, नेटवर्क में नये डीलर जोड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

नयी दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने नये साझीदार के जरिए गुरुग्राम में वाहनों की बिक्री फिर से शुरू कर दी है। शहर में कंपनी के शोरूम बंद होने की वजह से पिछले साल वाहनों की बिक्री काफी प्रभावित हुई थी। ऑडी इंडिया ने कहा है कि उसने बिक्री और सर्विस के लिए क्रिस्टन ऑटो को डीलर साझीदार बनाया है। नये केंद्र ने बुधवार को काम करना शुरू कर दिया।

कंपनी ने सितंबर, 2018 में जेनिका कार्स इंडिया की डीलरशिप खत्म कर दी थी। इससे उसका एक शोरूम गुरुग्राम में और एक राष्ट्रीय राजधानी में बंद हो गया था। इसके बाद जेनिका कार्स इंडिया के प्रवर्तक की गिरफ्तारी भी हुई।

इसे भी पढ़ें- पहले पुनर्वास, फिर विस्थापन, यह है सरकार की नीति: रघुवर दास

इसके प्रवर्तक 270 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने के बाद देश से भागने की फिराक में थे। जेनिका कार्स गुरुग्राम में आडी की पुरानी कारों की बिक्री के लिये आडी स्वीकृत प्लस केन्द्र का भी संचालन कर रही थी। इसके साथ ही वह आडी का सर्विस सेंटर भी चलाती थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह