Augusta Westland: जमानत के बाद भी जेल में रहना चाहता है क्रिश्चियन मिशेल, कहा- दिल्ली मेरे लिए असुरक्षित

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ने शुक्रवार को सुरक्षा जोखिम के कारण जमानत पर बाहर जाने के बजाय अपनी सजा पूरी करने और भारत छोड़ने की पेशकश की। जेम्स ने विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल को संबोधित करते हुए यह दलील दी। उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी के मामलों में राहत मिलने के बाद विशेष अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने के लिए आवश्यक जमानत शर्तें लगाईं। 

न्यायाधीश ने मिशेल से पूछा कि जब उसे जमानत मिल गई है तो वह जेल में कैसे रह सकता है। मिशेल ने कहा, "मैं जमानत स्वीकार नहीं कर सकता। यह असुरक्षित है। हर बार जब मैं तिहाड़ (जेल) से बाहर निकलता हूं, तो कुछ न कुछ होता है।" जमानत बांड प्रस्तुत करने के पहलू पर, उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति जो छह साल से जेल में है, वह स्थानीय जमानतदार कैसे पेश कर सकता है?" मिशेल द्वारा इस बात पर जोर दिए जाने के बाद कि वह सुरक्षा कारणों से जमानत पर रिहा नहीं होना चाहता, न्यायाधीश ने पूछा, "क्या आप दिल्ली में कोई सुरक्षित स्थान नहीं ढूंढ सकते?" इसके बाद मिशेल ने "निजी तौर पर उस घटना के बारे में बताने" की पेशकश की, जिसका सामना उसने एम्स में भर्ती होने के दौरान किया था।

प्रमुख खबरें

Diwali पर दर्शन के लिए देश के प्रसिद्ध Mahalaxmi Temple, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भीड़

मोदी अगर नहीं जीते तो क्या होगा? चीन ने दिया बहुत अजीब सा जवाब

उमर अब्दुल्ला सरकार पूरी तरह सुरक्षित, Surinder Choudhary ने खारिज की मतभेदों की बात

बाबरी बनेगी, हिम्मत है तो रोक लो...हुमायूं की खुली धमकी, 6 दिसंबर को जुटेंगे 5 लाख मुसलमान!