प्रेमिका की नाकाम हुई मोहब्बत तो उसकी 5 सहेलियों ने खा लिया जहर, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

By निधि अविनाश | Apr 09, 2022

बिहार के औरंगाबाद से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक साथ एक-एक कर छह लड़कियों ने जहर खा लिया जिसमें से तीन की मौत हो गई है। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का है और सभी लड़कियां एक-दूसरे की सहेलियां थी। इन सहेलियों में से एक लड़की का एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था और लड़के ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद सभी लड़कियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह मामला कासमा थाने क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार की देर शाम छह सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमें से तीन की मौत हो गई है और बाकी तीन की गंभीर हालत है। तीनों को मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: बेरहम दादा की हवस का शिकार हुई पोती, बुढ़ापे में बढ़ी ठरक तो कर दिया 6 साल की मासूम का बलात्कार

औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि, 6 सहेलियों में से एक लड़की जिसकी मौत हो गई है, का एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था और उसने अपनी सहेलियों के साथ प्रेम का इजहार कर लड़के को शादी करने को कहा लेकिन लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार की बात सुनकर सभी सहेलियां अपने गांव आई और देखा कि उसकी सहेली जहर खा चुकी है। फिर सभी सहेलियों ने भी उसका साथ देते हुए बारी-बारी से जहर खा लिया। सभी लड़कियों के जहर खाने की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। एक साथ तीन लड़कियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे है।

प्रमुख खबरें

Mamata के शासन में राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति बदहाल, जैसे-तैसे हो रही पढ़ाई

विश्व बंधु इस स्थिति से कैसे निपटेगा...इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर एस जयशंकर ने क्या कहा

एयर इंडिया को बंद कर देना चाहिए, दिल्ली हवाई अड्डे पर फंसे गुलाम नबी आज़ाद ने एयरलाइन कंपनी पर साधा निशाना

आप तो क्या आपकी नानी भी ऊपर से वापस आ जाए, तो CAA को नहीं हटा पाएगी, राहुल गांधी पर अमित शाह का कड़ा प्रहार