औरंगजेब का उद्देश्य सनातन को मिटाना था, सीएम योगी बोले- गुरु तेग बहादुर ने दी थी चुनौती

By अंकित सिंह | Jul 12, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवास पर यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसे नवंबर में मनाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी यात्रा और 350 वर्षों के संपूर्ण इतिहास को जीवंत किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में चोरी और चोरों की सरकार, खड़गे का आरोप, संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही BJP

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि जो भी राम विरोधी है, उसकी दुर्गति होनी तय है। योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए समाजवाद के प्रणेता कहे जाने वाले डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का जिक्र किया और कहा, ‘‘प्रखर समाजवादी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया भी कहते थे कि भारत में जब तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लीला पुरुषोत्तम मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव भगवान शंकर की पूजा होती रहेगी तब तक दुनिया में कोई माई का लाल भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। डॉक्टर लोहिया के वर्तमान चेले (सपा नेता) भले ही उनकी बात न मानते हों लेकिन यह बात तय है कि जो राम विरोधी है, उसकी दुर्गति होनी ही है।’

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क