'औरंगजेब का मकबरा संरक्षित स्मारक, लेकिन उसके महिमामंडन की अनुमति नहीं देंगे', फडणवीस की दो टूक

By अंकित सिंह | Mar 31, 2025

औरंगजेब विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोग मुगल बादशाह औरंगजेब को पसंद करें या न करें, उनकी कब्र संरक्षित स्मारक है, लेकिन उनका महिमामंडन नहीं होने दिया जाएगा। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि कानून के दायरे से बाहर संरचनाओं को हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम औरंगजेब को पसंद करें या न करें, उनकी कब्र संरक्षित स्मारक है। हम किसी को भी उनका महिमामंडन नहीं करने देंगे।"

इसे भी पढ़ें: 'उद्धव आधुनिक समय के औरंगजेब', शिवसेना सांसद का दावा, संपत्ति को लेकर अपने भाई-बहनों से झगड़ते रहे

ठाकरे ने यहां शिवाजी पार्क में वार्षिक गुड़ी पड़वा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुगल शासक ‘‘एक विचार को मारना चाहते थे और वह है शिवाजी’ लेकिन असफल रहे। उन्होंने कहा कि बीजापुर के सेनापति अफजल खान को प्रतापगढ़ किले के पास दफनाया गया था और यह छत्रपति शिवाजी महाराज की अनुमति के बिना संभव नहीं था। ठाकरे ने लोगों से उकसावे में नहीं आने और विचलित न होने का आग्रह करते हुए कहा कि शिवाजी से पहले और शिवाजी के बाद के युगों में सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियां भिन्न थीं।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process