ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने सिर्फ 14 टेस्ट में जड़ा अपना चौथा शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

सिडनी। मार्नस लाबुशेन के 14 टेस्ट में चौथे शतक से ऑस्ट्रे्लिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन दमदार शुरूआत की। तीसरे नंबर पर उतरे लाबुशेन ने 64.94 की औसत से 1104 रन बनाये। इस श्रृंखला में यह उनका दूसरा शतक है। स्टीव स्मिथ ने उनका बखूबी साथ देते हुए 28वां अर्धशतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 283 रन बना लिये थे। लाबुशेन 130 और मैथ्यू वेड 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स 18 के निजी योग पर डि ग्रांडहोमे की गेंद पर पहली स्लिप में रोस टेलर को कैच देकर लौटे। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मेलबर्न में बाक्सिंग डे टेस्ट 247 रन से हारने वाली न्यूजीलैंड टीम में पांच बदलाव किये गए। कप्तान केन विलियमसन बीमार होने के कारण नहीं खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के इन कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों का अगले सप्ताह होगा फिटनेस टेस्ट

बल्लेबाज हेनरी निशोल्स और स्पिनर मिशेल सेंटनेर भी बीमार है जबकि टिम साउदी की जगह लेग स्पिनर टाड एसल को उतारा गया है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हाथ में लगी चोट के कारण बाहर है। विलियमसन की गैर मौजूदगी में टाम लाथम कीवी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं। विल समरविले, मैट हेनरी और जीत रावल को भी टीम में जगह मिली है।

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप