INDvsAUS: इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन हुई भारत की शर्मनाक हार, सीरीज में Australia ने की वापसी, 9 विकेट से दी मात

By रितिका कमठान | Mar 03, 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हुई है। इंदौर में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। चार टेस्ट मैचों की इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला जोरदार रहने वाला है क्योंकि अंतिम मुकाबला काफी निर्णायक रहने वाला है।

 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम को थोड़ी धीमी शुरुआत मिली और दोनों ओपनिंग जोड़ी ने 27 रनों की साझेदारी की। इसके बाद भारतीय टीम की हालत खराब हो गई क्योंकि 18 रनों के अंदर ही भारत के पांच विकेट पवेलियन लौट गए। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारत की लाज बचाने की कोशिश की और टीम को 109 रन तक ले जानी में सफलता पाई। हालांकि इस स्कोर से भी भारतीय टीम अधिक मजबूती हासिल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुह्नेमन को 5, नाथन लायन को 3 और टोड मर्फी को 2 विकेट चटकाए।

भारत की कमजोर शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सधी शुरुआत की। उस्मान ख्वाजा ने 60, मार्नस लाबुशेन ने 31 और स्टिव स्मिथ ने 26 रन बनाए। पहली पारी में चार विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156 रन पर रहा। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अपने स्कोर 41 रन बना सकी और 197 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम को पवेलियन पहुंचाने में भारतीय गेंदबाज रविेंद्र जडेजा (चार विकेट), उमेश यादव (तीन विकेट) और रविचेंद्रन अश्विन (तीन विकेट) का बड़ा हाथ रहा।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को मिली लीड
दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हुई। इस पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला दम नहीं दिखा सका। टीम के अधिकतकर बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही पूरी टीम 163 रनों पर सिमट गई। चेतेश्वर पुजारा ने 59 रन बनाए, जबकि उनके अलावा पिच पर कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों का टारगेट मिला, जिसे पहले ही सेशन में पूरा कर इंदौर टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार

Supreme Court Collegium ने Odisha High Court के लिए 4 जजों की नियुक्ति मंजूर की

Satyendar Jain की गिरफ्तारी पर BJP ने AAP को घेरा, कहा Delhi में 10 साल में नहीं बना एक भी STP

Maoist leader Azad को Odisha Court ने स्वामी लक्ष्मणानंद हत्याकांड में किया बरी