ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने तालिबान की अंतरिम सरकार के गठन को लेकर निराशा जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तालिबान के अंतरिम मंत्रिमंडल के गठन से काफी निराश है और वह अफगानिस्तान के घटनाक्रम को लेकर अपने करीबी साझेदारों और सहयोगियों के संपर्क में है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने कहा कि शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डुटोन अपने भारतीय समकक्षों के साथ वार्ता के लिए 10 से 12 सितंबर तक भारत दौरे पर रहेंगे।

फारेल ने संवाददाताओं से कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संबंधों को और आगे ले जाना चाहता है। उन्होंने तालिबान द्वारा गठित अंतरिम सरकार में महिलाओं और पिछली सरकार के सदस्यों के अलावा हजारा समुदाय के साथ-साथ अन्य अल्पसंख्यकों के किसी भी प्रतिनिधित्व को शामिल नहीं किए जाने का उल्लेख किया।

उच्चायुक्त ने हक्कानी नेटवर्क के सदस्यों को शामिल करने का भी उल्लेख किया जो संयुक्त राष्ट्र की आतंवादियों की सूची में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश