स्मिथ और वेड के शतक से इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

बर्मिंघम। स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां इंग्लैंड के सामने पहले एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत के लिये 398 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड में पिछले 18 वर्षों में पहली एशेज श्रृंखला जीतने की कवायद में लगे आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 487 रन बनाकर समाप्त घोषित की। इस तरह से उसने 397 रन की बढ़त हासिल की।  इंग्लैंड ने इसके जवाब में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 13 रन बनाए। रोनी बर्न्स सात जबकि जेसन राय छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड को मैच के अंतिम दिन जीत के लिए 385 रन और बनाने हैं जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं।  पहली पारी में 144 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले स्मिथ ने दूसरी पारी में 142 रन बनाये। पिछले दो वर्षों में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मैथ्यू वेड ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 110 रन बनाये। स्मिथ ओर वेड ने पांचवें विकेट के लिये 126 रन की साझेदारी की। स्मिथ ने इससे पहले ट्रेविस हेड (51) के साथ चौथे विकेट के लिये 130 रन जोड़े थे। इनके अलावा कप्तान टिम पेन ने 34, जेम्स पैटिनसन ने नाबाद 47 और पैट कमिन्स ने नाबाद 26 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने तीन और मोइन अली ने दो विकेट लिये।

इसे भी पढ़ें: रोहित के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, श्रृंखला जीती

इस पूर्व कप्तान का विकेट आखिर में क्रिस वोक्स को मिला जिनकी आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ के दस्तानों में पहुंची। उन्होंने 207 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके लगाये। विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे वेड ने इसके बाद अपने करियर का तीसरा शतक पूरा किया। उन्होंने स्टोक्स की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर कैच थमाने से पहले 143 गेंदें खेली और 17 चौके लगाये। आस्ट्रेलिया ने सुबह जब तीन विकेट पर 124 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ायी तो मैच बराबरी पर लग रहा था लेकिन इसके बाद स्मिथ और हेड ने इंग्लैंड की परेशानी बढ़ा दी। स्मिथ पिछली दस एशेज पारियों में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं। एशेज की दस पारियों में 800 से अधिक रन स्मिथ के अलावा केवल सर डान ब्रैडमैन ही बना पाये हैं। 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान