ऑस्ट्रेलिया ने भारत के COVAXIN को दी मान्यता, PM मोदी ने कहा- धन्यवाद स्कॉट मॉरिसन

By अंकित सिंह | Nov 01, 2021

ऑस्ट्रेलिया के औषधि और चिकित्सा उपकरणों के नियामक ने भारत के स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। कोवैक्सीन भारत बायोटेक द्वारा निर्मित है। इसके बाद से कोवैक्सीन को मान्यता देने के लिए WHO पर दबाव बढ़ सकता है। इन सब के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरीसन का धन्यवाद किया है। अपने ट्वीट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के COVAXIN की ऑस्ट्रेलिया की मान्यता के लिए मैं अपने प्रिय मित्र ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरीसन को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने यह भी लिखा किया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोविड-19 बात की साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही देश की सीमा भी लगभग 20 महीनों में पहली बार फिर से खोल दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के औषधि और चिकित्सा उपकरण नियामक टीजीए ने कहा, ‘‘थेरापेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) ने तय किया है कि कोवैक्सीन (भारत बायोटेक द्वारा निर्मित) और बीबीआईबीपी-कोर वी (शिनोफार्म, चीन द्वारा निर्मित) को यात्रियों के टीकाकरण की स्थिति के लिए मान्यता दी जाएगी।’’ यह मान्यता 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के यात्रियों के लिए है जिन्हें कोवैक्सीन का टीका लगाया गया है और उन 18 से 60 वर्ष के लोगों के लिए है जिन्हें बीबीआईबीपी-कोर वी का टीका लगाया गया है। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते