ऑस्ट्रेलिया की महिला फुटबॉलरों को मिलेगा पुरुषों के बराबर वेतन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाली महिला फुटबॉलरों को अब अपने पुरुष समकक्षों के समान वेतन मिलेगा। इस करार का खाका बुधवार को पेश किया गया जिसे खेल में लैंगिक समानता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई फुटबाल महासंघ (एफएफए) द्वारा घोषित नई केंद्रीकृत अनुबंध प्रणाली के अनुसार समंथा केर और एली कारपेंटर जैसी महिला स्टार खिलाड़ियों को पुरुष टीम के आरोन मूय और मैट रेयान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बराबर वेतन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: IPL टीमों की उम्मीद रही नाकाम, विदेश में खेलने का प्रस्ताव IPL GC ने किया खारिज

साथ ही महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के समान अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और टूर्नामेंटों के लिए विमान के ‘बिजनेस क्लास’ के टिकट मिलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई महासंघ का यह कदम अमेरिका की महिला फुटबॉलरों के लिए प्रेरक होगा जिन्होंने अमेरिकी फुटबॉल महासंघ के खिलाफ समान वेतन को लेकर मामला दायर कराया है और इस पर अगले साल मई में सुनवाई होनी है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प