लॉकडाउन के बावजूद ब्रिसबेन में खेलना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण ब्रिसबेन में लगातार तीसरे दिन लॉकडाउन के बावजूद उनकी टीम वहां भारत के खिलाफ चौथा और आखिरी टेस्ट खेलना चाहती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारियों ने भारतीय टीम के लिये पृथकवास के कड़े नियमों में रियायत देने को लेकर एक दिन पहले ही आपस में बात की है। स्मिथ ने कहा ,‘‘ जहां तक मेरी जानकारी है, हमारे लिये कुछ नहीं बदला है।हमें फैसले का इंतजार है। हम खिलाड़ी हैं और जहां बोला जायेगा, वहां खेलेंगे। लेकिन यह तय है कि हम गाबा पर खेलना चाहते है।’’ वह तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। स्मिथ ने शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर