Aaron Finch Retirement | ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का वनडे क्रिकेट से संन्यास, अब सिर्फ टी20 खेलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2022

केयर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। पैंतीस वर्षीय फिंच पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने जून में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 62 रन बनाने के बाद केवल 3.7 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाए हैं। इनमें से तीन पारियों में वह खाता खोलने में भी नाकाम रहे।

इसे भी पढ़ें: स्पेन की मौजूदगी से विश्व कप में भारत का पूल कड़ा बन जाएगा : हॉकी कोच रीड

क्रिकेट जगत के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक फिंच ने वनडे में 5401 रन बनाए और उनका औसत लगभग 40 रन प्रति पारी रहा। उन्होंने इस प्रारूप में 17 शतक भी जमाए। उन्होंने 54 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। फिंच के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलिया को अगले साल भारत में होने वाले विश्वकप से पूर्व नया कप्तान तलाशना होगा। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस पहले ही संकेत दे चुके हैंकि वह वनडे टीम की अगुवाई नहीं करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां