INDvsAUS Final : फाइनल मैच से पहले उड़ी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins की नींद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच देखकर उड़े होश

By रितिका कमठान | Nov 19, 2023

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने अंजाम की ओर पहुंच चुका है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के विजेता की घोषणा कुछ ही घंटे में गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो जाएगी। मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होगी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद की पिच को लेकर कई तरह की बातें सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया टीम पिच को लेकर काफी परेशान नजर आ रही है। पिच को लेकर टीम काफी टेंशन में है। वही पिक्चर पर कुछ पैचेज भी देखने को मिले हैं। इन पेज के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद है कि यह पैच स्पिनर्स को मदद दे सकते हैं। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम की स्पीच की तुलना इंदौर की पिच से भी हो रही है जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने इस वर्ष की शुरुआत में मैच जीता था। 

फाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बात कमेंट्स भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में पिच को लेकर काफी परेशान दिखे। इस बड़े मैच से पहले पिच को लेकर उनके मन में कई तरह की सवाल सामने आए यही कारण रहा कि वह पिच का मुआयना करने भी पहुंचे। कप्तान के अलावा स्टीव स्मिथ, मिसाल मार्च भी पिच को देखने पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा पिच का मुहाना करने के बाद कोई भी खिलाड़ी अधिक उत्साहित नजर नहीं आया और सभी के चेहरों पर परेशानी साफ झलकी।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले