आस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने वार्नर की तुलना महान मुक्केबाज फ्लॉएड मेवैदर से की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2020

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को डेविड वार्नर की तुलना महान मुक्केबाज फ्लॉएड मेवैदर से की और उन्हें ऐसा आक्रामक खिलाड़ी बताया जो 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण कभी भी नेतृत्वकर्ता नहीं बन पायेगा। मार्च 2018 में तब के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान वार्नर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हुई इस गेंद से छेड़छाड़ की घटना के लिये एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा। लैंगर ने ‘चैनल नाइन’ टीवी के ‘स्पोर्ट्स संडे’ कार्यक्रम में अमेरिका के महान मुक्केबाज का जिक्र किया जो अपनी 50 पेशेवर करियर बाउट में एक बार भी नहीं हारे और पांच वजन वर्गों में उनके नाम 15 बड़े विश्व खिताब हैं। 

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्रालय ने भारतीय कोचों के वेतन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

लैंगर ने कहा, ‘‘अधिकारिक रूप से उसे फिर से आस्ट्रेलियाई कप्तानी की जिम्मेदारी से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह फिर से आस्ट्रेलिया की कप्तानी कर पायेगा क्योंकि स्थिति यही है लेकिन मुझे टीम में उसकी मौजूदगी पसंद है। वह बेहतरीन विस्फोटक खिलाड़ी है। ’’ वार्नर ने खेल में वापसी के बाद खुद को आस्ट्रेलियाई टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित कर दिया है जो उनकी और स्मिथ की अनुपस्थिति में जूझ रही थी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा