ऑस्ट्रेलियाई अदालत का ऐतिहासिक फैसला, आदिवासियों को देश से नहीं निकाला जा सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

सिडनी। देश की एक अदालत ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी आप्रवास कानून के दायरे में नहीं आते। ऑस्ट्रेलिया दोषियों का वीजा रद्द करने की अनुमति देने वाले कानून के आधार पर पापुआ न्यू गिनी के डेनियल लव और न्यूजीलैंड के ब्रेडन थॉमस को देश से निकालने की कोशिश कर रहा था। दोनों ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी हैं, दोनों के माता-पिता में से एक यहां का है। वहीं बचपन से ही वह देश में रह रहे हैं। लव अपनी सजा काट चुका है और थॉमस घरेलू हिंसा के मामले में जेल में है। इन दोनों ने अदालत में दलील दी थी कि वे भले ही यहां के नागरिक नहीं है लेकिन कोई बाहरी भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: शुक्रवार को भारत आएंगे श्रीलंकाई PM, व्यापार, सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगी वार्ता

देश के उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी विदेशी ‘‘नागरिकों से संबंधित कानून के दायरे में नहीं आते ’’। इस फैसले के पक्ष में चार और इसके खिलाफ तीन न्यायाधीशों ने वोट दिया। आदिवासी लोग 60,000 वर्षों से अधिक समय से यहां बसे हैं जबकि देश का नया आधुनिक संविधान 1901 में ही लाया गया है। थॉमस को अदालत ने आदिवासी स्वीकार कर लिया है लेकिन लव के मामले में अभी कुछ जांच बाकी है, जिसके बाद ही उसे आदिवासी माना जाएगा।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में ईस्टर हमलों के बाद ड्रोन पर लगा प्रतिबंध हटा

दोनों पुरुषों का प्रतिनिधि कर रहीं वकील क्लेयर गिब्स ने कहा, ‘‘यह मामला नागरिकता का नहीं, बल्कि यह इस बात से जुड़ा है कि किसका नाता यहां से है?, कौन ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है और कौन ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का सदस्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उच्च न्यायालय ने पाया कि ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी प्रत्यर्पण से सुरक्षित हैं। उन्हें देश से नहीं निकाला जा सकता क्योंकि उन्हें पता है कि उनका देश से बेहद गहरा रिश्ता है। ’’

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis