कोरोना महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने के लिए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

नयी दिल्ली। डेन क्रिश्चियन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेट खिलाड़ी कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने के लिए तैयार है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक हरफनमौला क्रिश्चियन इंग्लैंड रवाना होंगे जहां उन्हें घरेलू सत्र शुरु होने के बाद टी20 टूर्नामेंट में नॉटिंघमशर का प्रतिनिधित्व करना है। यह पता चला है कि सैतीस साल के क्रिश्चियन को इंग्लैंड रवाना होने के लिए सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। क्रिश्चियन के अलावा मार्नुस लाबुशेन, मैथ्यू वेड, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के कुल18 खि लाड़ियों का काउंटी टीमों से करार है। क्रिश्चियन के अलावा हालांकि सभी के करार को रद्द या स्थगित कर दिया गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि घरेलू क्रिकेट एक अगस्त से शुरू होगा लेकिन अभी तारीखों की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को जीत दिलाने के बावजूद भी इस वजह से निराश थे जर्मेन ब्लैकवुड

सीपीएल के नियमों के मुताबिक विदेशी खिलाडियों के त्रिनिदाद एवं टोबैगो आने के बाद 14 दिनो तक पृथकवास में रहना होगा। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने टीम के सितंबर में इंग्लैंड दौरे का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी। लैंगर ने न्यूज कॉर्प से कहा, ‘‘वहां पर अभी भी कौन खेल सकता है और कौन नहीं इसे लेकर काफी सख्त प्रतिबंध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वे इस मुद्दे का निपटारा करते है तो उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिलेंगे और खिलाड़ी भी जहां संभव है वहां क्रिकेट खेल सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद