ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज David Warner ने ODI से ली रिटायरमेंट, अंतिम टूर्नामेंट था World Cup 2023

By रितिका कमठान | Jan 01, 2024

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। नए साल के पहले ही दिन डेविड वॉर्नर ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। बाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने अपने इस फैसले से फैंस को हैरान कर दिया है।

फॉक्स क्रिकेट की मानें तो डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एकदिवसीय मैच से भी संन्यास लेने का ऐलान किया है। नए साल के मौके पर सोमवार को उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करना महान फैसला है। टेस्ट मैचों से संन्यास लेने के बाद उन्होंने घोषणा की कि वो वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कहेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर वर्ष 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बल्लेबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया को उनकी जरुरत हुई तो वो इसके लिए तैयार है। मगर वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला उन्होंने कर लिया है ताकि वो फ्रेंजाइजी क्रिकेट में खेलने के लिए अधिक मौके पा सकें। अगले वर्ष होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर डेविड वॉर्नर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि ये टूर्नामेंट उनका अंतिम टी20 टूर्नामेंट होगा।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई