ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत को बताया "अच्छा दोस्त", कहा- हमारी साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहतर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत से पहले शुक्रवार को कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त हैं और दोनों पक्ष इस साझेदारी को हर दिन मजबूत बना रहे हैं। अल्बनीज ने कहा कि भले ही भारत और ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए क्रिकेट के मैदान पर मुकाबला कर रहे हैं, लेकिन दोनों देश मिलकर एक बेहतर दुनिया का निर्माण कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत के बाद यह बयान दिया।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के बच्चों का क्या होगा? सचिन पायलट के दर पर अपनी मांग लेकर पहुंची वीरांगनाएं, पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता को लेकर उभरती चिंताओं के बीच दोनों नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा भी कर सकते हैं। अपनी भारत यात्रा से कुछ दिन पहले अल्बनीज ने कहा था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहतर है। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इससे पहले 2017 में तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति