ऑस्ट्रेलियाई PM का टी20 विश्व कप के लिये भारतीय फैंस को न्योता, पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों से अगले साल टी20 विश्व कप के लिये उनके देश का दौरा करने का आग्रह किया जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि स्कॉट मॉरिसन व्यक्तिगत तौर पर न्यौता दे रहे हें और इसलिए कई लोग उस देश की यात्रा पर जाएंगे। 

मॉरिसन ने ट्वीट किया कि कल रात के टी20 मैच को देखने के बाद वास्तव में ऑस्ट्रेलिया की अगले साल टी20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर उत्साहित हूं।ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन विभाग के पास एक शानदार नया विज्ञापन है जो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को यहां का दौरा करने के लिये प्रोत्साहित करेगा। आप क्या सोचते हैं नरेंद्र मोदी।

इसके जवाब में मोदी ने कहा कि जब उनके अच्छे मित्र ने व्यक्तिगत न्योता भेजा है तो उन्हें पूरा विश्वास है कि कई पर्यटक और क्रिकेट प्रेमी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने की योजना बनाएंगे। मोदी ने ट्वीट किया कि और हमारे क्रिकेट प्रशंसक जीवंतता से भरपूर हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया के लोगों को दीवाली की भी शुभकामनाएं देता हूं।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति