By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2023
विएना। ऑस्ट्रिया की पुलिस ने देश के खुफिया विभाग को मिली सूचनाओं के आधार पर बुधवार को कहा कि विएना में स्थित गिरजाघरों पर ‘‘इस्लामी चरमपंथ से प्रेरित हमले’’ का खतरा है। विएना की पुलिस ने ट्वीट किया है कि उन्होंने गिरजाघरों सहित कई भवनों की सुरक्षा कड़ी कर दी है और राजधानी में अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी है। विएना पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘गिरजाघरों के खिलाफ सामान्य हमले का खतरा है।’’
पुलिस ने लिखा है, ‘‘अगर किसी तय जगह पर खतरे की पुष्टि होती है तो विएना पुलिस तत्काल सभी उपलब्ध माध्यमों से चेतावनी जारी करेगी।’’ वहीं, वियना आर्कडायोसिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कैथोलिक गिरजाघर मुख्य लक्ष्य नहीं जान पड़ते हैं।
माइकल प्रूएलर ने कहा, ‘‘हमें पुलिस द्वारा सामान्य खतरे के बारे में सूचित किया गया था। साथ ही हमें यह भी बताया गया था कि कैथोलिक के लिए कोई आसन्न खतरा नहीं है। इसलिए हमने गिरजाघरों को जनता के लिए खुला रखने का फैसला किया।