DGCA ने राहुल गांधी विमान संबंधी मामले की जांच शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

नयी दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ले जा रहे विमान से जुड़ी घटना की जांच शुरू कर दी है। विमान के इंजन में कोई गड़बड़ी आ गई थी। पटना जा रहा विमान ‘‘इंजन में गड़बड़ी’’ के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आया था। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हॉकर 850 एक्सपी विमान वीटी-केएनबी उड़ान भरने के बाद किसी तकनीकी गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौट आया।

उन्होंने कहा, ‘‘डीजीसीए ने तय प्रक्रिया के तहत जांच आरंभ कर दी है।’’ विमान सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर सुरक्षित दिल्ली पहुंचा। विमान में चालक दल के दो सदस्यों समेत 10 लोग थे। गांधी ने ट्विटर पर विमान का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह, विमान चालक और सह चालक विमान में दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘आज पटना जा रहे विमान के इंजन में कुछ गड़बड़ी हो गई। हमें दिल्ली लौटना पड़ा।’’

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन