Bigg Boss 18 Updates । Chum Darang के साथ हुई हाथपाई के बाद घर से निकाले गए Avinash Mishra, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, क्या वापस आएंगे?

By एकता | Oct 16, 2024

बिग बॉस 18 को शुरू हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और अभी से घर के सदस्य एक-दूसरे पर हाथ उठाने को उतारू हो गए हैं। ताजा मामला हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान सामने आया, जब अविनाश मिश्रा और चुम दारंग के बीच हाथापाई हो गयी। इसके बाद घरवालों ने मिश्रा को घर से बेदखल करने का फैसला किया। जैसा कि नए प्रोमो में देखा जा सकता ही घरवालों के फैसले का समर्थन करते हुए बिग बॉस ने अविनाश को घर से जाने के लिए कहा।

इस दौरान चुम दारंग ने उन्हें साला कह दिया। इस बात पर अविनाश गुस्सा हो गए और चुम दारंग के साथ हाथपाई करने की कोशिश करने लगे। इसको देखकर घरवालों ने अविनाश को घर ने बेघर करने की पेशकश की, जिसे बिग बॉस ने स्वीकार कर लिया। प्रोमो के अंत में, अविनाश को घर से बाहर जाते दिखाया गया है। लेकिन वो सच में घर से एलिमिनेट हुए हैं इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसे भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज, दोसांझ-पिटबुल के कौलेब और Kartik Aaryan के मूव्स ने किया सबको हैरान

इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट हैं तजिंदर सिंह बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन राज, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, हेमा शर्मा और एलिस कौशिक। पिछले हफ्ते, किसी भी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट नहीं किया गया था।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज