क्या आप एवोकाडो से मिलने वाले इन स्वास्थ्य लाभों परिचित हैं?

By मिताली जैन | Mar 26, 2019

एवोकाडो एक ऐसा फल है, जिसे अमूमन लोग कम ही खाते हैं। लेकिन वास्तव में यह एक बेहद लाजवाब फल है। जहां अधिकतर फलों में कार्ब्स की अधिकता होती है, वहीं एवोकाडो में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें फाइबर, विटामिन के, विटामिन ई, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, एसेंशियल फैटी एसिड व फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं एवोकाडो से मिलने वाले कुछ लाभों के बारे में−

दिल के लिए लाभकारी

एवोकाडो में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स दिल के लिए बेहद लाभदायक होते हैं, क्योंकि इसके कारण बुरे कोलेस्टॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्टॉल की मात्रा में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसके कारण हद्य के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। 

कैंसर का इलाज

एवोकाडोस में एवोकैटिन बी नामक एक तत्व पाया जाता है जो ल्यूकेमिया स्टेम सेल्स से लड़ने में कारगर है। यह ल्यूकेमिया स्टेम सेल्स कई प्रकार के कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अतिरिक्त एक स्टडी के अनुसार, एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी रोक सकता है। वहीं एवोकाडो में मौजूद फाइटोकेमिकल्स भी कैंसर सेल के विकास को रोकने में सहायक है।

इसे भी पढ़ें: बस इस एक उपाय से होगा एक महीने में आपका वजन कम

वजन घटाने में सहायक

कई अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एवोकाडो शरीर के वजन और कमर की परिधि को भी कम करता है। एवोकाडो में मोनोअनसेचुरेटिड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो वेट को मेंटेन करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं। शायद यही कारण है कि जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें डाइट में एवोकाडो शामिल करने की सलाह दी जाती है।

सुधारे बोन हेल्थ

आपको शायद पता न हो लेकिन एवोकाडो हडि्डयों के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। दरअसल, कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक तत्व पाया जाता है जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है और इससे हडि्डयों को भी लाभ पहुंचता है। इसके अतिरिक्त एवोकाडो में विटामिन के भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हडि्डयों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह पोषक तत्व हड्डी के गठन को बढ़ाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है।

इसे भी पढ़ें: मसूडों से आता है खून, अपनाएं यह आसान उपाय

बेहतर पाचन तंत्र

एवोकाडो का एक स्वास्थ्य लाभ यह भी है कि यह पाचन तंत्र पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम के कारण होता है। चूंकि एवोकाडो में फ्रुक्टोज कम होता है, इसलिए इसके सेवन से पेट में गैस होने की संभावना कम हो जाती है। वैसे डायरिया होने पर भी इसका सेवन काफी अच्छा माना गया है। दस्त होने पर आप एवोकाडो में थोड़ा नमक छिड़ककर उसका सेवन करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

पहली बार सामने आया चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, पूरा भारत हैरान !

CWG 2026: Boxer Sachin Siwach ने 60kg में रचा इतिहास, भारत का Medal पक्का!

अब मचेगी तबाही...इस मिलिट्री बेस पर हुए हमले से बौखलाया अमेरिका, ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

Delhi Court ने Aishe Ghosh के खिलाफ जारी Non-Bailable Warrant पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला