मानसून सीजन में भूलकर भी न बनाएं इन जगहों का प्लान, पैसे और समय की होगी बर्बादी!

By सिमरन सिंह | Jul 20, 2021

मानसून सीजन आते ही मन खुशी से झूमने लगता है और ऐसा होना भी लाजमी है, क्योंकि ये गर्मी से राहत जो दिलवाता है। कभी बारिश तो कभी ठंडी-ठंडी हवाओं का आना-जाना इस मौसम को काफी गुलाबी और मजेदार बना देता है। ये ही कारण है कि ज्यादातर लोग इस मौसम में घूमना पसंद करते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हीं जगहों पर घूमने जाना चाहिए जहां बारिश में फंसने का कोई रिस्क न हो। दरअसल, कुछ ऐसी जगहें हैं जहां जाकर आप फंस सकते हैं और आपकी पूरी प्लानिंग में पानी फिर सकता है, तो क्यों न पहले ही इसे लेकर सावधानी बरत ली जाए? आइए आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां मानसून सीजन में जाने से आपको बचना चाहिए...

घूमने के लिए ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश जाना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कई प्रसिद्ध हिल स्टेशन स्थित है। यहां गर्मियों में भी लोगों की भीड़ रहती है। ऐसा देखा गया है कि सबसे ज्यादा पर्यटक दिल्ली से आते हैं। हिमाचल प्रदेश जाने के लिए दिल्ली से कई सुविधाएं भी मिल जाती हैं। हालांकि, मानसून सीजन यानी बारिश के मौसम में हिमाचल जाने से बचें। बता दें कि हिमाचल एक पहाड़ी इलाका है जहां बारिश होने पर बड़े-बड़े पत्थर या चट्टान गिरने का खतरा रहता है। ऐसे में रास्ता बंद या जान को खतरे जैसी स्थिति भी बन सकती है। इसलिए अगर आप हिमाचल जाना चाहते हैं तो मानसून से पहले या बाद में ही यहां जाने का प्लान बनाएं।

उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश की तरह लोग उत्तराखंड में भी काफी पर्यटन घूमने के लिए जाते हैं। मानसून के मौसम में तो खासतौर पर हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। हालांकि, बारिश के मौसम में यहां जाना खतरनाक हो सकता है। दरअसल यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जहां लगातार बारिश होती है, ऐसे में वहां की सड़के काफी फिसलने वाली हो जाती है और यहां गाड़ी चलाना या घूमना घातक साबित हो सकता है। इसलिए अगर आप उत्तराखंड घूमने जाना चाहते हैं तो बारिश के मौसम से पहले या बाद में ही जाएं। अगर बात की जाए यहां पहुंचने की तो आप दिल्ली से बस या ट्रेन या फिर कैब बुक करके भी जा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में यहां न जाएं।

इसे भी पढ़ें: कम बजट में घूमना चाहते हैं नैनीताल, तो पढ़ें यह लेख

सिक्किम

प्राकृतिक सुंदरता से भरा सिक्किम लोगों को काफी पसंद है। यहां घूमने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। यहां 12 महीनों में सिर्फ मानसून के मौसम में घूमने के लिए न जाएं। मानसून सीजन के अलावा कभी भी यहां घूमने के लिए जरूर जाएं। दरअसल, बारिश के मौसम में यहां काफी बुरा हाल होता है। इस दौरान सड़कों पर वाहन चलना काफी मुश्लिक होता है। ऐसे में आप सही से घूम भी नहीं पाएंगे। इसलिए अगर आप सिक्किन जाने का प्लान बना रहे हैं तो बारिश के मौसम में न बनाएं। 

मुंबई

मुंबई में घूमने के लिए कई पर्यटन जाते हैं, लेकिन मानसून में यहां आए लोगों के लिए मुश्किल हो जाती है। दरअसल, मानसून सीजन में यहां की रौनक बारिश छीन लेती है। बारिश होने से यहां पानी काफी भर जाता है और लोगों के आना जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपका घूमना आसान नहीं होता है। इसलिए अगर आप मुंबई घूमने जाना चाहते हैं तो मानसून के मौसम से पहले या बाद में ही जाएं। 

केरल

केरल एक बेहद ही सुंदर जगह है और यहां दूर-दूर से कई टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। बरसात में यहां का नजारा और भी बेहतरीन हो जाता है, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है। हालांकि, बारिश होने से यहां का नजारा काफी डरावना भी हो जाता है। दरअसल, बारिश के मौसम में यहां के कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती है। इसलिए अगर आप केरल घूमने जाना चाहते हैं तो मानसून में न जाएं। घूमने के लिए सिंतबर से मार्च महीने के बीच में जाना सही रहेगा।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Decoding String Of Pearls | क्या ड्रैगन के गुलाम बन जाएंगे कई देश? | Teh Tak 4

China Enters India Backyard | नेपाल-बांग्लादेश में चीन की सीक्रेट एंट्री:चिकन नेक पर कितना बड़ा खतरा? | Teh Tak Part 3

सुए से हमले के मामले में Delhi Court ने आरोपी को किया बरी, साक्ष्यों में मिली खामियां

CPEC & Gwadar Exposed | कैसे भारत की पश्चिमी सीमा पर पहुंचा चीन! | Teh Tak Part 2