Women Health Care: अबॉर्शन के बाद इन चीज़ों से करें परहेज़, रिकवरी को मिलेगी गति, शरीर रहेगा स्वस्थ

By अनन्या मिश्रा | Dec 24, 2025

अबॉर्शन के बाद एक महिला को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अबॉर्शन के बाद महिला को काफी लंबे समय तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिला के शरीर में करीब 2 सप्ताह पेट में ऐंठन, दर्द, शरीर में कमजोरी और अधिक ब्लीडिंग जैसी कई समस्याओं का अनुभव हो सकता है। शारीरिक तौर पर महिला को इस परेशानी से निपटने में थोड़ा सा समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: दादी-नानी के अजमाएं नुस्खें से शिशु पड़ सकता है बीमार, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

करें इन चीजों का सेवन

प्रोटीन युक्त डाइट

अबॉर्शन के बाद पर्याप्त प्रोटीन वाली डाइट लेने से आपकी मांसपेशियों के निर्माण में सहायता मिलती है। यह गर्भपात के बाद शरीर को तेजी से ठीक होने में सहायता करता है।

लिक्विड डाइट

अबॉर्शन के बाद खूब सारे तरह पदार्थों का सेवन करने से बॉडी में खून की कमी नहीं होती है। इसलिए अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए नारियल पानी, डिटॉक्स ड्रिंक्स और अनार के जूस का सेवन करना चाहिए।

कैल्शियम वाले आहार

प्रेग्नेंट महिला के शरीर में कैल्शियम की कमी होने की संभावना होती है। इसलिए अबॉर्शन के बाद कैल्शियम से भरपूर फूड्स को डाइट को शामिल करना चाहिए।

इन चीजों का न करें सेवन

अबॉर्शन के बाद शुगर वाले प्रोडक्ट्स और जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। अबॉर्शन के बाद अगर आप बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करती हैं, तो आपके ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

अबॉर्शन के बाद शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है।

अबॉर्शन के बाद जंक फूड का सेवन सही नहीं है। इसलिए आपको बर्गर, पिज्जा और फ्रेंच फ्राइज जैसे फूड आइटम्स को खाने से बचना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: 12 साल में पहली बार मोदी के विधेयक की संसद में हार, अब आगे क्या करेगी सरकार?

Akshaya Tritiya Gift Ideas: अपनी लाडली को दें ये Trendy Silver Chains, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Tamil Nadu Bus Accident | तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: बस के पलटने और कई वाहनों से टकराने के कारण केरल के 9 शिक्षकों की मौत

Hera Pheri 3 का इंतज़ार कर रहे फैंस को झटका, Akshay Kumar ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- अभी नहीं बन रही