Jammu Bahu से आवामी इत्तेहाद पार्टी के उम्मीदवार Balwant Singh Chib ने राजनीति को बताया जन सेवा का माध्यम

By Prabhasakshi News Desk | Sep 28, 2024

जम्मू कश्मीर में लगभग 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम राज्य में पहुंच चुकी है। जहां जम्मू बाहू की सीट पर हमारी रिपोर्टर ने इंजीनियर रशीद के दल आवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता बलवंत सिंह चिव से खास बात बातचीत की।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जम्मू और कश्मीर की राजनीति बिल्कुल अलग है, क्योंकि कश्मीर के क्षेत्र की बारामूला सीट पर मतदाताओं ने इंजीनियर रशीद को लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दिलाई है। इसके विपरीत जम्मू के लोगों अतिक्रमण, जमीनी कब्जा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से परेशान हैंय़ बलवंत सिंह ने भरोसा जताया कि जिस प्रकार से इंजीनियर रशीद की जनसभा में कश्मीर में भीड़ उमड़ रही है। उसी प्रकार से राज्य में सरकार बनाने के बाद भीड़ जम्मू के क्षेत्र में भी दिखेगी। उन्होंने कहा कि इंजीनियर रशीद को बीजेपी की 'बी' टीम कहना सिर्फ एक झूठ है। जो राज्य के आम मतदाताओं के बीच फैलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार